- Hindi News
- मामला प्लॉट के विवाद पर युवक की हत्या का
मामला प्लॉट के विवाद पर युवक की हत्या का
रिश्तेदारों दोस्तों की बंदूकों से की थी हत्या
टीआई बोले- लाइसेंस हथियार किसी दूसरे को देना गैर कानूनी, इसलिए हथियार मालिकों पर होगा मामला दर्ज।
भास्करसंवाददाता | भिंड
प्लॉटकेविवाद पर शहर के शास्त्री नगर बी ब्लॉक में 10 सितंबर को दो गुटों में हुई गोलीबारी के मामले में देहात थाना पुलिस की जांच के दौरान उन लोगों के नाम सामने आए हैं, जिन्होंने आरोपी सुनील शर्मा को अपने लाइसेंसी हथियार ही व्यवहार में दे दिए थे। इन हथियारों का हत्या की वारदात में उपयोग किया गया। पुलिस ने हथियार मालिकों पर एफआईआर की तैयारी कर ली है।
10 सितंबर को दो गुटों के बीच हुई गोलीबारी में अकोड़ा निवासी युवक विक्की चौधरी की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मुख्य आरोपी सुनील शर्मा समेत पुलिस ने कुछ अन्य लोगों को हत्या का आरोपी बनाया। इसी तरह सुनील पक्ष का युवक विकास शर्मा भी घायल हुआ। पुलिस को तलाशी के दौरान सुनील शर्मा के घर से चार बंदूकें मिली थीं, जिनमें एक खुद सुनील के पिता के नाम से थी। इसके अलावा जांच के दौरान सामने आया है कि बाकी तीन बंदूकें में एक विनोद पुरोहित निवासी खरिका, दूसरी मुन्ना तोमर निवासी चिलौंगा तीसरे मनेकापुरा निवासी दद्दा कटारे के नाम से है। टीआई सीबीएस रघुवंशी का कहना है कि लाइसेंस हथियार किसी दूसरे को देना भी गैर कानूनी है, इसलिए हथियार मालिकों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया जा रहा है।