पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रोजाना वसूल रहे पांच लाख का टैक्स, सुविधाएं कुछ नहीं

रोजाना वसूल रहे पांच लाख का टैक्स, सुविधाएं कुछ नहीं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीधी बात

मालनपुर के बैरियर पर एंबुलेंस और ही क्रेन मशीन, एक माह पहले तत्कालीन कलेक्टर विनोद शर्मा ने जताई थी नाराजगी।

भास्करसंवाददाता | भिंड/मालनपुर

जिलेमेंनेशनल हाईवे-92 से गुजरने वाले वाहन चालकों से पीएनसी कंपनी हर रोज औसतन पांच लाख रुपए का टोल टैक्स वसूल रही है, लेकिन सुविधाएं के बराबर हैं। मालनपुर के बरैठा बैरियर पर दुर्घटना से निपटने एंबुलेंस है और ही क्रेन मशीन। इसके अलावा अन्य सुविधाएं भी नहीं हैं। वहीं, फूप के बरही गांव पर बने टोल बैरियर पर वाहनों के निकलने के लिए पर्याप्त जगह ही नहीं है। कुछ साल पहले ही बनकर तैयार हुआ हाईवे भी कई जगह से दरकने लगा है, इसकी मरम्मत नहीं कराई जा रही है। करीब एक माह पहले तत्कालीन कलेक्टर विनोद शर्मा ने मालनपुर में अधिकारियों की बैठक के दौरान टोल बैरियर पर होने वाली असुविधाओं को लेकर गहरी नाराजगी व्यक्त की थी, तब टोल प्रबंधन ने सिर्फ 15 दिन में सारे इंतजाम करने का दावा किया था। यह अभी तक अधूरे हैं।

आरसी मिश्रा, रीजनलइंचार्ज एमपीआरडीसी ग्वालियर

हकीकत पता करते हैं

{टोल बैरियरपर रोजाना कितने रुपए का टैक्स जनता से वसूल किया जा रहा है।

करीब5 लाख रुपए रोजाना जनता से टैक्स के वसूल किए जा रहे हैं।

{दोनों टोलबैरियर अव्यवस्थाओं के बैरियर हो गए हैं।

मालनपुरऔर फूप दोनों बैरियर की एंबुलेंस हमारे रिकॉर्ड में दर्ज हैं, इनकी हकीकत क्या है, वह हम पता कराते हैं।

{लोगों कीसुविधा के लिए टोल टैक्स वसूल किया जाता है, लेकिन एनएच-92 पर सड़क की हालत खराब होती जा रही है।

यहसत्य है कि सड़क खराब हो रही है। पीएनसी कंपनी वालों से इसकी वीडियोग्राफी कराई है। बारिश खत्म होते ही मरम्मत का कार्य शुरू करा दिया जाएगा।

दोनों बैरियर पर यह हैं अव्यवस्थाएं

मालनपुर टोलटैक्स बैरियर पर क्रेन, निजी एंबुलेंस पानी का कोई इंतजाम नहीं है।

गड्ढों में वाहन जाने से हो रही दुर्घटनाएं

नेशनलहाईवे-92 का निर्माण वर्ष 2013 में पूरा हुआ था। इसकी लागत करीब 350 करोड़ रुपए आई। मार्च 2013 में हाईवे पर दोनों टोल बैरियर शुरू कर दिए गए। इसके साथ ही, टैक्स की वसूली चालू हो गई, लेकिन सड़क का निर्माण गुणवत्ताहीन सामग्री से किया गया। इसीलिए तो बनने के महज कुछ माह बाद ही हाईवे पर छोटे-छोटे गड्ढे होने लगे। अभी तो स्थिति यह है कि कई स्थान पर सड़क दरक भी गई है।

{बरैठा