- Hindi News
- व्यापमं में फर्जीवाड़ा करने वाले सिपाहियों ने किया सरेंडर
व्यापमं में फर्जीवाड़ा करने वाले सिपाहियों ने किया सरेंडर
भिंड | व्यापमंद्वारा आयोजित पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़ा करने वाले दो सिपाहियों ने सोमवार शाम को न्यायालय में सरेंडर कर दिया। इन दोनों पर पांच-पांच हजार रुपए का इनाम था। यह मामला करीब तीन माह पहले देहात थाने में दर्ज किया गया था। व्यापमं परीक्षा में पास होने के बाद राजकुमार त्यागी दिनेश त्यागी फर्जी तरीके से आरक्षक बन चुके थे, जिसके बाद उनका फर्जीवाड़ा उजागर हुआ। पुलिस दोनों के ऊपर लगातार दबाव बना रही थी, जिसके चलते इन्होंने कोर्ट में सरेंडर किया।