- Hindi News
- एसपी के प्रस्ताव पर कलेक्टर ने किया एक शस्त्र लाइसेंस सस्पेंड
एसपी के प्रस्ताव पर कलेक्टर ने किया एक शस्त्र लाइसेंस सस्पेंड
भिंड | कलेक्टरमधुकर आग्नेय ने पुलिस अधीक्षक डाॅ. आशीष के प्रस्ताव पर एक शस्त्र लाइसेंस तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। यह लाइसेंस केशव सिंह पुत्र बदन सिंह गुर्जर निवासी मानिकपुरा थाना मेहगांव जिला के नाम से जारी था। लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई शस्त्र लाइसेंस आयुष अधिनियम 1959 की धारा 17 (3) बी में निहित प्रावधानों का प्रयोग करते हुए की गई है।