- Hindi News
- मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन रामेश्वरम यात्रा के टिकटों का वितरण आज से
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन रामेश्वरम यात्रा के टिकटों का वितरण आज से
मुख्यमंत्रीतीर्थदर्शन योजना के अन्तर्गत श्रीरामेश्वरम के टिकिटों का वितरण 19-20 सितम्बर को दोपहर 12.30 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा।
संयुक्त कलेक्टर अनुज रोहतगी ने बताया कि यात्रियों की सूची कलेक्टर कार्यालय में चश्पा कर दी गई है। इस यात्रा के लिए 19-20 सितम्बर 2014 को टिकिट प्राप्त नहीं करने वाले यात्रियों को प्रतीक्षा सूची से संबंधित यात्रियों को 20 सितम्बर को शाम 4 बजे से टिकिट उपलब्ध कराए जाएंगे। सभी यात्री अपने साथ दो रंगीन टिकिट साइज के फोटो पहचान पत्र साथ लेकर आएं।