- Hindi News
- समय सीमा में कराएं योजनाओं का क्रियान्वयन
समय सीमा में कराएं योजनाओं का क्रियान्वयन
सामान्य प्रशासन राज्यमंत्री लाल सिंह आर्य ने की प्रशासनिक अधिकारियों से चर्चा।
भास्करसंवाददाता| भिंड
शहरके सर्किट हाउस पर बुधवार को सामान्य प्रशासन, नर्मदा घाटी विकास एवं विमान विभाग के राज्यमंत्री लाल सिंह आर्य ने जिले में संचालित योजनाओं और हितग्राही मूलक कार्यक्रमों के संबंध में प्रशासनिक अधिकारियों से चर्चा की। साथ ही जिले के विकास की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी ली। इस दौरान जिला कलेक्टर मधुकर आग्नेय, भाजपा जिला अध्यक्ष केशवसिंह भदौरिया, एसडीएम बीबी अग्निहोत्री एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
राज्यमंत्री श्री आर्य ने कहा कि जिले में मुख्यमंत्री की सर्वोच्च प्राथमिकता वाली योजनाओं का क्रियान्वयन विभागीय अधिकारियों के माध्यम से समय सीमा में कराया जाए। साथ ही, ऐसे विकास कार्य जो प्रगति पर चल रहे हैं, उन्हें समय पर पूरा कराने की पहल निरंतर जारी रखा जाए। उन्होंने कहा कि कृषि महोत्सव का आयोजन 25 सितम्बर से 20 अक्टूबर 2014 तक आयोजित किया जाएगा, जिसके अन्तर्गत विभिन्न प्रकार की गतिविधियों की जानकारी विभिन्न विभागों के माध्यम से ग्रामीणों को देने की पहल की जाए। कलेक्टर मधुकर आग्नेय ने मंत्री को बताया कि जिले के विकास की दिशा में निरंतर प्रयास जारी रखें जा रहे हैं। साथ ही, शासन की हितग्राही मूलक एवं कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समय पर देने की पहल अनवरत जारी रखी जाए।
स्कूलमें अनुपस्थित मिले प्रधानाध्यापक : राज्यमंत्रीलाल सिंह आर्य ने करवास गांव के शासकीय माध्यमिक स्कूल करवास का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान प्रधानाध्यापक नरेन्द्र चांदोरिया अनुपस्थित पाए गए। इस पर मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।