- Hindi News
- कट्टा अड़ाकर बाइक सवार महिला से गहने लूटे
कट्टा अड़ाकर बाइक सवार महिला से गहने लूटे
कट्टा अड़ाकर बाइक सवार महिला से गहने लूटे
मौ/भिंड | मौथाना क्षेत्र में बेहट रोड पर बाइक सवार महिलाओं से हथियारबंद बदमाशों ने कट्टे की दम पर सोने के गहने लूट लिए। वारदात शनिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे अंजाम दी गई। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार राज कॉलोनी भवानीपुरा भिंड निवासी वीरेंद्र (22) पुत्र महेश राठौर अपनी प|ी ममता साली आरती के साथ बाइक पर सवार होकर भिंड जा रहे थे। मिश्रीकापुरा के पास बेहट रोड पर हथियारबंद बदमाशों ने इनको रोक लिया। इसके बाद वे सोने की तीन अंगूठी, एक बाला एक नाक का फूल लूट ले गए। इस सामान की कीमत करीब 50 हजार रुपए बताई गई है।