पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • योजनाओं का लाभ लेने किसानों को जागरूक होना होगा: महेंद्र

योजनाओं का लाभ लेने किसानों को जागरूक होना होगा: महेंद्र

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरकारकीयोजनाओं का लाभ लेने के लिए किसानों को जागरूक होना होगा। कार्यकर्ताओं को किसानों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए। यह बात शनिवार को गिर्राज पैलेस में आयोजित भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की बैठक में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य महेंद्र सिंह यादव ने कही। विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष केशव सिंह भदौरिया रहे।

कृषि महोत्सव में अधिक से अधिक किसानों को भागीदारी करने के लिए उन्हें जानकारी देनी होगी। भाजपा कार्यकर्ता इसमें सक्रिय भूमिका से काम रहे। यह बात बैठक की अध्यक्षता कर रहे किसान मोर्चा के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह अकोड़ा ने कही। बैठक में बेताल सिंह गुर्जर ने कहा कि किसान की सेवा ईश्वर की सेवा के समान है। किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार आने से ही देश की स्थिति मजबूत होगी। बैठक में जिले के सभी मंडलों से अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में नाथू सिंह भदौरिया, सुरेंद्र भारद्वाज, जिला महामंत्री उपेंद्र सिंह भदौरिया, जिला मंत्री रमेश सिंह, रामबहादुर सिंह, भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री कौशलेंद्र सिंह कुशवाह, महामंत्री अर्पित मुदगल, प्रहलाद शर्मा, पृथ्वीराज, रविंद्र गुर्जर, जनवेद सिंह सहित करीब एक सैकड़ा से अधिक लोग मौजूद रहे।

किसान मोर्चा की बैठक में उपस्थित भाजपा नेता।