पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिक्षा में छात्रों को सीखने की जरूरत है : वापट

शिक्षा में छात्रों को सीखने की जरूरत है : वापट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिंड | शिक्षामें छात्रों को सीखने और सिखाने की जरूरत होती है। कोई व्यक्ति किसी भी विषय में पूर्ण ज्ञानी नहीं होता है। सभी को हमेशा सीखने की जरूरत होती है। यह बात शनिवार को चौधरी दिलीप सिंह कन्या महाविद्यालय में मनोविज्ञान पर आयोजित दो दिवसीय सेमिनार में जीवाजी विश्वविद्यालय के दूरस्थ शिक्षण संस्थान के संचालक डॉ. दिनेश वापट ने कही। सेमिनार में अन्य प्रोफेसरों ने भी अपनी-अपनी बात रखी। मालूम हो कि कॉलेज में आयोजित शिविर में दो दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में जीवाजी विश्वविद्यालय से आए प्रोफेसर में भी शामिल हुए। सेमिनार में आरके उपाध्याय, डॉ.बीएल यादव, प्रोफेसर विष्णुकांत उपाध्याय आदि मौजूद रहे।