- Hindi News
- बताशा बाजार में शाैचालय पर दबंगों ने किया कब्जा
बताशा बाजार में शाैचालय पर दबंगों ने किया कब्जा
शहरकेवार्ड 34 में नाले की सफाई नहीं होने से पानी सड़क पर भरा रहता है। बताशा बाजार की सड़क सालों से जर्जर है। इसके अलावा सड़क के किनारे बने शौचालय को दबंगों ने तोड़कर उस पर कब्जा कर लिया है। जनता का कहना है कि पार्षद ने पांच सालों में वार्ड में सभी गलियों को पक्का करा दिया है और लाइट, पानी की भी वार्ड में परेशानी नहीं है। अगर पार्षद सालों से चोक नाले की सफाई मेंटेनेंस करा देते, तो वार्ड का विकास 100 प्रतिशत माना जाता।
सवाल: आपकेवार्ड की महावीरगंज वाली एक्सीलेंस रोड जर्जर है, इसका निर्माण अब तक क्यों नहीं हो पाया?
पार्षद:उत्कृष्टरोड स्वीकृत हो चुकी है। इसके टेंडर भी हो गए हैं, लेकिन ठेकेदार मधुसुदन सिंह काम में लापरवाही कर रहे हैं।
सवाल:वार्ड34 में नालों की साफ-सफाई होने से सड़कों पर गंदा पानी बह रहा है?
पार्षद:वार्डके लिए नए नाले भी स्वीकृत करा दिए हैं। इनका काम मुख्यमंत्री अधोसंरचना के तहत किया जा रहा है। नए नाले बनने के बाद समस्या नहीं रहेगी।
सवाल:वार्डमें अभी कितने काम और करा रहे हैं?
पार्षद:संतोषीमाता मंदिर से राज टॉकीज तक नाले का निर्माण इसके ऊपर सड़क बनाई जानी है, जिसकी लागत 2 करोड़ रुपए है। इसके अलावा पांच पेपर ब्लॉक रोड बनाई जा रही हैं। साथ ही, आठ नए हैंडपंप स्वीकृत करा दिए हैं, यह भी कुछ दिन के दरमियान वार्ड में लग जाएंगे।
‘वार्ड में आठ नए हैंडपंप स्वीकृत कराए गए हैं’
वार्ड में सड़कों का बिछाया जाल
Ãवार्डके विकास में पार्षद आैर पुराने पार्षदों ने अपना-अपना योगदान दिया है। पार्षद ने वार्ड में सीसी सड़कों का जाल बिछा दिया है। छोटी- मोटी समस्या हर वार्ड में रहती है। मुझे नहीं लगता कि वार्ड में पार्षद के कार्यों से कोई नाराज है।
जितेंद्रसोनी, पूर्वपार्षद
जनता के बीच रहे पार्षद
Ãवार्डमें नया नाला बन जाता तो विकास के मामले में वार्ड 100 प्रतिशत विकसित होता। पार्षद हमेशा जनता के बीच रहे हैं।
मनोजउपाध्याय, स्थानीयनिवासी
गली की सालों से नहीं हुई सफाई
Ãबर्फ फैक्टरी के पीछे वाली गली में सालों से कचरा जमा है। बरसात में पानी भर जाने से घरों में कैद होकर रहना पड़ता है।
ओमप्रकाशओझा, स्थानीयनिवासी
नलों में आता है गंदा पानी
Ãमोहल्लेकी पाइप लाइन पुरानी और जर्जर होने से नलों में सीवर का पानी रहा है। इसके अलावा सिर्फ रात में ही पानी सप्ला