पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ‘स्वच्छ मप्र अभियान की समय पर तैयारी करें’

‘स्वच्छ मप्र अभियान की समय पर तैयारी करें’

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिंड | 25सितंबर से 19 नवंबर तक विशेष स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन जिले में किया जा रहा है। इसलिए विभागीय अधिकारी और मैदानी अमला स्वच्छ मप्र अभियान के लिए समय पर तैयारियों को अंतिम रूप दें। यह बात कलेक्टर मधुकर आग्नेय ने कही। वे शनिवार को कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित बैठक में अधिकारियों को निर्देश दे रहे थे।

कलेक्टर ने कहा कि स्वच्छ मप्र अभियान का शुभारंभ प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में 25 सितंबर को मेहगांव के ग्राम सोनी में किया जाएगा। सीईओ जिला पंचायत बीएल अहिरवार ने बैठक में बताया कि जिले के 425 स्कूलों में स्वच्छता अभियान के विधिवत कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही, 25 सितंबर को महिला ग्राम सभा आयोजित की जाएगी। 2 अक्टूबर को आयोजित ग्राम सभा में कार्यों को अंतिम रूप दिया जाएगा।