- Hindi News
- साधारण सभा की बैठक में सात बिंदुओं पर की गई चर्चा
साधारण सभा की बैठक में सात बिंदुओं पर की गई चर्चा
शहरकेबायपास स्थित जिला सहकारी कृषि और ग्रामीण विकास बैंक में शनिवार को साधारण सभा की बैठक आयोजित की गई। इसमें आमंत्रित सदस्य और अधिकारियों ने सात बिंदुओं पर चर्चा की। इन सभी पर सहमति बनी। बैठक के दौरान वर्ष 2013-14 में स्वीकृत बजट के प्रति जिन मदों में अधिक खर्च हुआ है, उसकी स्वीकृति देना। वर्ष 2015-16 के अनुमानित वित्तीय बजट को स्वीकृत करने पर चर्चा। ऋण वितरण कार्यक्रम का अवलोकन कर अनुमोदन करना आदि बिंदुओं पर चर्चा की। इस मौके पर बैंक के प्रशासक आरएस गौर, मैनेजर एचएस भदौरिया, ऑडिटर एमसी जैन, रमेश बहादुर सिंह भदौरिया, यदुवीर सिंह कुशवाह, शिवराज सिंह भदौरिया, विजय प्रताप सिंह कुशवाह, फिरंगी सिंह भदौरिया आदि सदस्य मौजूद थे।