छह महीने की नवजात नाले के पास मिली
छह महीने की नवजात नाले के पास मिली
भिंड | मालनपुरथाना अंतर्गत हॉटलाइन कंपनी के पास सोमवार की सुबह एक नवजात मिली। पुलिस ने नवजात को जिला अस्पताल के लिए रैफर कर दिया। अज्ञात पालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार छह माह की नवजात हॉट लाइन कंपनी के नाले के पास पड़ी थी। स्थानीय निवासी राजू ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने नवजात को जीवित अवस्था में देख भिंड के लिए रैफर कर दिया। डॉक्टर नवजात की देखरेख करने में जुटे हंै।