पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रदेश में भिंड को लिया जाता है चुनौती के तौर पर : खन्ना

प्रदेश में भिंड को लिया जाता है चुनौती के तौर पर : खन्ना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एसपी डॉ. आशीष हुए रतलाम के लिए रिलीव, नए पुलिस कप्तान विनीत खन्ना ने संभाली कमान।

भास्करसंवाददाता | भिंड

प्रदेशमेंभिंड जिले को अलग चैलेंज माना जाता है। आगामी पंचायत नगरीय निकाय के चुनाव में हम यहां अच्छे से अच्छा करने का प्रयास करेंगे। हालांकि छोटे चुनाव हैं, इसलिए थोड़े टफ रहते हैं। यह बात नवागत एसपी विनीत खन्ना ने सोमवार को चार्ज संभालते हुए मीडियाकर्मियों से चर्चा के दौरान कही।

ट्रांसफर के बाद सोमवार को दोपहर में एसपी डॉ. आशीष रतलाम जिले के लिए रवाना हो गए। इससे पहले सुबह 11 बजे नवागत पुलिस अधीक्षक विनीत खन्ना ने डॉ. आशीष से जिले का चार्ज लिया। इस दौरान एएसपी धर्मवीर सिंह यादव, रक्षित निरीक्षक अरविंद कुमार दांगी मौजूद थे। मीडियाकर्मियों से बात करते हुए विनीत खन्ना ने कहा कि अगर किसी भी थाना प्रभारी या दूसरे अधिकारी, कर्मचारी के खिलाफ भ्रष्टाचार संबंधी बात आती है, तो निश्चित रूप से उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

लूट को कंट्रोल करना है चैलेंज : आशीष

रिलीवहोते समय एसपी डॉ. आशीष ने भिंड से जुड़े अनुभवों के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि भिंड-मुरैना की भले ही अलग छवि है, लेकिन यहां के लोगों में जुझारूपन है। इसे सही दिशा में ले जाया जाए, तो प्रेरणा बनेगा। उन्होंने कहा कि यहां लूटपाट को कंट्रोल करना चैलेंज है। इससे पहले रविवार रात समर हाउस में पूरी जिले की पुलिस द्वारा एसपी डॉ. आशीष का विदाई समारोह आयोजित किया गया। इसमें कलेक्टर मधुकर आग्नेय समेत सभी एसडीएम जिले के सभी पुलिस अधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन एएसपी धर्मवीर सिंह यादव ने किया। पुलिसकर्मियों ने एसपी को भिंड पुलिस की तरफ से स्मृति चिह्न भेंट किया।

{जिले में होने वाले हादसों पर अंकुश लगाने के लिए प्रयास करेंगे। गांव-गांव में जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे।

{नवरात्र दशहरा समेत दूसरे त्यौहारों पर सोशल पुलिसिंग की जाएगी।

{आगामी चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के पूरे प्रयास किए जाएंगे।

नवागत एसपी विनीत खन्ना की यह हैं प्राथमिकताएं

भिंड के नए एसपी विनीत खन्ना को चार्ज देते पूर्व एसपी डॉ. आशीष।