- Hindi News
- सिलोली मदरसे की दोबारा जांच को लेकर दी धमकी
सिलोली मदरसे की दोबारा जांच को लेकर दी धमकी
मैंने डीपीसी को कोई धमकी नहीं दी
जांच में 80 मदरसे फर्जी बताने वाले डीपीसी को भाजपा नेता ने दी धमकी
{कलेक्टर ने कहा धमकी देने वाले नेता विशंभर सिंह भदौरिया के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई।
{डीपीसी बोले- तत्कालीन कलेक्टर को रिपोर्ट सौंपने के बाद से ही उन पर लगातार दबाव बनाया जा रहा है।
भास्करसंवाददाता | भिंड
जिलेके80 मदरसों को जांच में फर्जी बताने वाले डीपीसी डीएन मिश्रा ने आरोप लगाया है कि उन्हें चार दिन में दो बार भाजपा नेता विशंभर सिंह भदौरिया ने मदरसों की जांच रिपोर्ट बदलने को लेकर धमकी दी है। इस संबंध में डीपीसी ने कलेक्टर मधुकर आग्नेय से शिकायत की है। इससे पहले डीपीसी के खिलाफ मदरसा संचालकों ने मोर्चा खोलते हुए पूर्व कलेक्टर विनोद शर्मा से शिकायत की थी कि मदरसों की जांच ठीक ढंग से नहीं की गई है। डीपीसी ने बताया कि इस शिकायत के बाद पूर्व कलेक्टर ने मुझे हटाने के लिए लोक शिक्षण संचालनालय के कमिश्नर को पत्र लिखा था। लेकिन कमिश्नर ने मुझे हटाने से मना कर दिया। जब मुझे नहीं हटाया गया तो पूर्व कलेक्टर ने मेरी जांच रिपोर्ट पर सवालिया निशान लगाते हुए दोबारा जांच के आदेश कर दिए। जांच भी मुझसे कनिष्ठों (बीईओ और संकुल प्राचार्यों) को सौंपी गई।
डीपीसी ने जिले में चल रहे 125 मदरसों की जांच की थी। इसमें से 80 मदरसे फर्जी निकले थे। उन्होंने जांच रिपोर्ट तत्कालीन कलेक्टर एम सिबि चक्रवर्ती को सौंपी थी। डीपीसी ने बताया कि जांच के बाद से ही लगातार दबाव बनाया जा रहा है। 19 सितंबर की दोपहर एक बजकर 58 मिनट पर भाजपा नेता सरपंच विशंभर सिंह भदौरिया ने 9977642411 मोबाइल से मदरसे की दोबारा जांच करने की बात कही। जब दोबारा जांच से इंकार किया तो जान से मारने की धमकी दी गई।
^मेरी डीपीसी से मोबाइल पर चर्चा हुई थी। उन्होंने ही मुझसे कहा था कि मुझे मार डालो। मैंने कोई धमकी नहीं दी है। मैं भाजपा नेता हूं। विशंभरसिंह भदौरिया, सरपंच,भाजपा नेता
... तो कार्रवाई की जाएगी
^मैंनेअभी ज्वाइन किया है, अगर कलेक्टर का डीओ लेटर आया होगा, तो मैं कार्रवाई करूंगा। विनीतखन्ना, एसपीभिंड
एसडीएम से कराएं फर्जी मदरसों की दोबारा जांच
डीईओगोपाल सिंह भदौरिया ने कहा कि फर्जी मदरसों की जांच दोबारा शुरू हुई है। इसकी जांच बीईओ अौर संकुल प्राचार्यों से नहीं करानी चाहिए। जांच अब एसडीएम करें, तो धमकी भी