कुए में गिरने से युवक की मौत
भिंड | रौनथाना अंतर्गत रायपुरा गांव में बीती आधी रात को नशे की हालत में एक व्यक्ति गिर गया, जिसके चलते युवक की मौत हो गई पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार रामकिशोर पुत्र दयाराम धानुक निवासी रायपुरा बीती आधी रात को कुए के पास सो रहा था, इसी दौरान उसने करवट ली, वह कुए में गिर गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।