- Hindi News
- महिला मोर्चा की गोहद मौ मंडल की कार्यकारिणी गठित
महिला मोर्चा की गोहद मौ मंडल की कार्यकारिणी गठित
भिंड | भारतीयजनता पार्टी महिला मोर्चा की गोहद मौ मंडल की कार्यकारिणी घोषित की गई है। इसका गठन महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सुशीला नरवरिया वरिष्ठ नेतृत्व की अनुशंसा पर गोहद मंडल अध्यक्ष सुमन गुप्ता मौ मंडल अध्यक्ष मधु वर्मा ने किया है।
मंडल अध्यक्ष सुमन गुप्ता ने बताया कि उपाध्यक्षों में कमला जाटव, पार्वतीबाई खटीक, रामादेवी रजक, उमा राठौर महामंत्रियों में सीमा मिश्रा, साइन खान, मंत्रियों में मीरा कुशवाह, उमा सोनी, साधना गुप्ता, पुष्पा जाटव, कार्यालय मंत्री उर्मिला जाटव, कोषाध्यक्ष रेशमा शेख, मीडिया प्रभारी कमलेश शर्मा को पदाधिकारियों के रूप में मनोनीत किया है। इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्य के रूप में सीमा जाटव, शशि श्रीवास, सरला जादौन, हेमा खुरासिया, मंजू सक्सेना, भरत बाई, मिथलेश गुप्ता, कलूरी रघुवंशी, कन्तोदेवी, राधा पवैया, मनोरमा गुप्ता, प्रीती कांकर, पुष्पा शर्मा, मनोरमा गुप्ता, ओमवती विजयवंशी समेत अन्य लोगों को शामिल किया गया है।मौ मंडल अध्यक्ष मधु वर्मा जाॅनी ने बताया कि उपाध्यक्षों में रामदुलारी कढोरे, सरोज शर्मा, रानी कुशवाह, पुष्पादेवी जैन, महामंत्रियों में मुन्नीदेवी यादव, मरियम बेगम, मंत्रियों में रामादेवी राठौर आदि शामिल हैं।