पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खटारा रथ देख भड़कीं जनपद अध्यक्ष, हरी झंडी दिखाने से किया मना

खटारा रथ देख भड़कीं जनपद अध्यक्ष, हरी झंडी दिखाने से किया मना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कृषि महोत्सव के तहत गुरुवार को जिले में भ्रमण के लिए रवाना किए गए छह अलग-अलग कृषि क्रांति रथ।

भास्करसंवाददाता | भिंड/अटेर

25सितंबरसे 20 अक्टूबर तक मनाए जाने वाले कृषि महोत्सव का गुरुवार को शुभारंभ किया गया। जिला मुख्यालय समेत सभी ब्लॉक में अलग-अलग छह कृषि क्रांति रथ रवाना किए गए, लेकिन 1.5 लाख रुपए में तैयार इन रथों की हालत बेहद खस्ता थी। अटेर ब्लॉक का रथ तो खटारा होने के साथ-साथ बिना स्पीकर के ही था। इसे देख जनपद अध्यक्ष बेबी भदौरिया यहां मौजूद कृषि विभाग के अधिकारियों पर भड़क गईं। उन्होंने हरी झंडी दिखाने से भी इंकार कर दिया। हालांकि बाद में कलेक्टर मधुकर आग्नेय, जिला पंचायत सीईओ बीएल अहिरवार डीडीए मनोज कश्यप के आश्वासन के बाद अध्यक्ष श्रीमती भदौरिया ने कृषि रथ को हरी झंडी दिखाकर ग्रामीण इलाकों के लिए रवाना किया।

अटेर में ऐसे भड़कीं जनपद अध्यक्ष

अटेर कस्बा में जनपद पंचायत से रथ को रवाना किया जाना था। अध्यक्ष बेबी भदौरिया सुबह नौ बजे जनपद पंचायत में पहुंच गईं। कृषि विभाग के अधिकारियों ने अध्यक्ष श्रीमती भदौरिया से हरी झंडी दिखाने को कहा। इसके बाद उन्होंने रथ देखा, तो वह खटारा स्थिति में था। रथ के स्पीकर माइक भी नहीं चल रहे थे। यह गांव-गांव पहुंचने की स्थिति में भी नहीं था। इसके बाद श्रीमती भदौरिया ने कृषि विभाग के अधिकारियों से जवाब मांगा, तो वे बगले झांकने लगे। इसके बाद बेबी भदौरिया का गुस्सा और भड़क गया। वे झंडी दिखाने की बजाय सीधे अपने चेंबर में पहुंच गईं। यहां से मोबाइल पर कलेक्टर मधुकर आग्नेय, जिला पंचायत सीईओ बीएल अहिरवार कृषि विभाग के डीडीए मनोज कश्यप को मोबाइल से शिकायत की। सभी अधिकारियों ने उनको रथ ठीक कराने का आश्वास दिया, तब उन्होंने करीब आधा घंटे बाद झंडी दिखाई। इस मौके पर किसान मोर्चा के जिला महामंत्री अर्पित मुदगल, भाजपा नेता उमेश सिंह भदौरिया, कृषि विभाग के एसएडीओ सुरेश सिंह तोमर, आत्मा के राजेश कुमार शर्मा, विष्णु कुमार शर्मा, उद्यानिकी विभाग से गौतम सिंह आदि मौजूद रहे।

रथ में अव्यवस्थाएं थीं

कृषिक्रांति रथ में कुछ अव्यवस्थाएं थीं। इसकी शिकायत हरी झंडी दिखाने से पहले मैंने कलेक्टर, जिला पंचायत सीईओ दूसरे अधिकारियों से की। अधिकारियों ने रथ को सही कराने का आश्वासन दिया, तब इसे रवाना किया गया। -बेबीभदौरिया, अध्यक्षजपं अटेर

कलेक्टर के समझा