- Hindi News
- कलेक्टर ने स्ट्रांग रूम के निरीक्षण के दौरान चेक कीं ईवीएम
कलेक्टर ने स्ट्रांग रूम के निरीक्षण के दौरान चेक कीं ईवीएम
भिंड | कलेक्टरमधुकर आग्नेय ने गुरुवार को ईवीएम की जांच कर स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने हैदराबाद से आए इंजीनियरों से चर्चा करते हुए कहा कि नगरीय निकाय के लिए ईवीएम की बारीकी से जांच की जाए। जिला प्रशासन की टीम ने ईवीएम की सेटिंग अौर वोट डालने की पद्धति का अवलोकन कर बैलेट यूनिट अौर मशीनें लगाने के संबंध में जानकारी भी ली। कलेक्टर ने कहा कि स्ट्रांग रूम में सुरक्षा की इंतजाम भी किए जाएंगे। इस अवसर पर एडीएम पीके श्रीवास्तव, संयुक्त कलेक्टर अनुज रोहतगी अौर एसडीएम उपस्थित थे।