- Hindi News
- सड़क चौड़ीकरण की वजह से शहर में आज चार घंटे गुल रहेगी बिजली
सड़क चौड़ीकरण की वजह से शहर में आज चार घंटे गुल रहेगी बिजली
भिंड | नवरात्रत्योहार पर शहर में शुक्रवार को चार घंटे बिजली गुल रहेगी। इटावा रोड 33 केवी लाइन से संबंधित 11 केवी सबस्टेशन के फीडरों को बंद रखा गया है। उपमहाप्रबंधक अशोक शर्मा ने बताया कि शहर के इंदिरा गांधी चौराहे के पास सड़क चौड़ीकरण कार्य की वजह से इटावा रोड 11 केवी बिजली सबस्टेशन से संबंधित फीडर मेला, गोल मार्केट, इटावा रोड इलाकों की चार घंटे बिजली कटौती की गई है।