- Hindi News
- बाजार में बिकने जा रहा 38 क्विंटल चावल पकड़ा
बाजार में बिकने जा रहा 38 क्विंटल चावल पकड़ा
दोनियापुरालीड संस्था से बाजार में कालाबाजारी के लिए जा रहा 38 क्विंटल पीडीएस के चावल को गोरमी नायब तहसीलदार मनीष श्रीवास्तव ने पुलिस की मदद से पकड़ लिया। चावल की कालाबाजारी की सूचना अफसरों ने कलेक्टर मधुकर आग्नेय को दी है। शुक्रवार को खाद्य विभाग की टीम कालाबाजारी की जांच करने के लिए गोरमी पहुंचेगी।
नायब तहसीलदार मनीष श्रीवास्तव ने बताया चार पहिया वाहन में ड्राइवर शंभूदयाल 38 क्विंटल चावल बाजार में बेचने के लिए ले जा रहा था। वह बार-बार अपने बयान को बदल रहा है। खाद्य विभाग की टीम को जांच करने को लेकर सूचना दे दी गई है। पीडीएस का चावल अभी पुलिस को सौंप दिया है। उन्होंने इस मामले की सूचना कलेक्टर को भी दी है।
गोरमी में चावल पकड़ने की कार्रवाई करते नायब तहसीलदार मनीष श्रीवास्तव।