पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कलेक्टर साहब भाजपा नेता अफसरों को दे रहे धमकी

कलेक्टर साहब भाजपा नेता अफसरों को दे रहे धमकी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कांग्रेस जिलाध्यक्ष रमेश दुबे कलेक्टर को ज्ञापन देते हुए।

भाजपा को अगर कार्यालय के लिए जमीन दी, तो कांग्रेस को भी दो। कांग्रेसियों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन।

भास्करसंवाददाता|भिंड

कलेक्टरसाहब भाजपा को कार्यालय के लिए जमीन दी गई है। यह भेदभाव पूर्ण रवैया है। सभी राजनीतिक दलों को कार्यालय के लिए जमीन दी जाए। नगर पालिका ने भाजपा कार्यालय के लिए कैसे जमीन अलॉट कर दी। नगर पालिका को अधिकार नहीं है। 39 पार्षदों में से 12 पार्षदों ने पार्टी कार्यालय के लिए जमीन देने को लेकर स्वीकृति दी है। कांग्रेस पार्षदों को इस बारे में जानकारी भी नहीं है।

जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष डॉ. रमेश दुबे ने कलेक्टर को गुरुवार को ज्ञापन सौंपते हुए यह बात कही। उन्होंने कलेक्टर से कहा कि भाजपा नेता डीपीसी डीएन मिश्रा को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। आपको कार्रवाई करनी चाहिए। प्रदेश में भाजपा का शासन है, उसी पार्टी के नेता अफसरों को धमकी दे रहे हैं। कलेक्टर मधुकर आग्नेय ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष से कार्रवाई करने की बात कही। इस अवसर पर डॉ. राधेश्याम शर्मा, डॉ. तरुण कटारे, भगवान दास सेंथिया, श्याम श्रीवास्तव अौर अरुण वकील सहित कई कांग्रेसी नेता उपस्थित थे।

गड़बड़ीकरने वाले अफसरों पर करेंगे कार्रवाई: कांग्रेसियोंने कलेक्टर से कहा कि शहर के वार्डों में दावे आपत्ति कितनी प्राप्त हुई हैं, इसकी सूची कांग्रेस को नहीं दी गई है। साथ ही निर्वाचन कार्यालय में भी चस्पा नहीं की गई है। कलेक्टर ने कहा कि अगर अफसर गड़बड़ी करेंगे, तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

जनताके तीन-तीन जगह हैं मतदाता सूची में नाम: कांग्रेसियोंने कलेक्टर से कहा कि नगरीय निकाय के चुनाव होने वाले हैं। लोग लहार अौर अटेर में रहते हैं, लेकिन उनके फर्जी तरीके से भिंड में भी नाम मतदाता सूची में हैं। लोग रहते नहीं है, लेकिन भिंड में हैं। फर्जी मतदाताओं के नाम तत्काल हटाए जाएं।

साहबआप तो नए आए हैं, लेकिन संविदा फर्जीवाड़े की जांच का क्या हुआ: कांग्रेसजिलाध्यक्ष रमेश दुबे ने कलेक्टर से संविदा वर्ग तीन की फर्जी नियुक्ति की जांच के बारे में पूछा। इसके बाद श्री दुबे ने कहा कि संविदा भर्ती फर्जीवाड़े की जांच होनी चाहिए। लेकिन अभी आप नए आए हैं, तो आगे जांच करा लें।