पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • घर घर में की गई मां शक्ति की आराधना

घर-घर में की गई मां शक्ति की आराधना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धूम-धाम से शुरू हुआ नवरात्र पर्व, देवी मंदिरों पर सुबह से ही लगा रहा भक्तों का तांता।

भास्करसंवाददाता| भिंड

शहरके साथ ही अंचल में भी दुर्गा महोत्सव का शुभारंभ धूमधाम से हुआ। देवी पंडालों में विधि-विधान से माता रानी की प्रतिमाओं की स्थापना की गई। वहीं, घर-घर में भी शक्ति की आराधना हुई। मंदिरों पर पूजा करने के लिए सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और उन्होंने माता रानी के दर्शन कर पूजा पाठ किया।

गुरुवार को शहर के संतोषी माता मंदिर, एसएएफ मंदिर, ज्वाला देवी मंदिर गढ़ैया, बड़ी माता मंदिर, भवानी पुरा माता का मंदिर, गौरी वाली माता, गायत्री मंदिर, दुर्गा मंदिर चरथर, देवी मंदिर हजूरीपुरा आदि देवी मंदिरों पर श्रद्धालु अल सुबह से ही पहुंचने लगे। यहां उन्होंने माता के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा पाठ किया। इन मंदिरों के साथ ही वनखंडेश्वर, कालेश्वर, अर्द्धनारीश्वर, कुंडेश्वर, छलेश्वर आदि मंदिरों पर भी पूजा-अर्चना की गई।

रामको हुआ वनवास :हनुमान रामलीलासमिति नवदुर्गा महोत्सव के अवसर पर रामलीला मैदान में गुरुवार रात को भगवान राम के वनवास की लीला दिखाई गई। इसमें कलाकारों ने अभिनय करते हुए बताया कि माता कैकई ने राजा दशरथ से दो वरदान मांगे थे। इनमें राम को वनवास भरत को राज तिलक। वरदान का पालन करते हुए राजा दशरथ अपने बेटे राम को वनवास जाने के लिए कहा। उनके साथ माता सीता लक्ष्मण भी रवाना हुए। इस मौके पर विकास बिरथरे, विनोद दौनेरिया, केशव सक्सेना आदि मौजूद रहे।

गायत्रीमंदिर पर नौ दिन चलेगा हवन :गोरमी कस्बामें नवदुर्गा के उपलक्ष्य में गायत्री मंदिर पर गुरुवार को पांच कुंडीय हवन आयोजित किया गया।