रंजिश पर घर के बाहर आकर चलाईं गोलियां
भिंड | शहरके महावीरगंज में शुक्रवार सुबह करीब 10.30 बजे पुरानी रंजिश पर आधा दर्जन युवकों ने एक युवक के घर के बाहर फायरिंग कर दी। हालांकि इसमें कोई घायल नहीं हुआ है। पुलिस ने आधा दर्जन युवकों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार महावीरगंज निवासी सौरभ (18) पुत्र उपेंद्र सिंह राजावत ने बताया कि आधा दर्जन युवक बाइकों पर सवार होकर उसके घर पर आए और एक युवक के बारे में इन लोगों ने पता पूछा। साथ ही, गाली-गलौज करने लगे। सभी युवक हथियारों से लैस थे। उन लोगों ने तभी फायरिंग शुरू कर दी, मौके पर तीन राउंड चलाना बताया गया है। कोतवाली पुलिस ने सौरभ राजावत की फरियाद पर शिवम परिहार, हरि भदौरिया, शिवम चिकने, श्यामवीर फौजी, राहुल शर्मा रामू राजावत के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है।