जो सही, वह कार्रवाई की जाए : एसपी
एसपी विनीत खन्ना ने जिले के सभी पुलिस अधिकारी और थाना प्रभारियों से पहले किया परिचय, फिर ली क्राइम मीटिंग।
भास्करसंवाददाता | भिंड
आपसभीअनुभवी लोग हैं, जिले में बेहतर काम चलता रहा है। उम्मीद करता हूं कि आगे भी इसी तरह काम करें और विभाग की अपेक्षाओं पर खरे उतरें। पुलिसिंग को पुलिसिंग की तरह ही करें, जो सही वह कार्रवाई तत्काल की जाए। यह निर्देश एसपी विनीत खन्ना ने शुक्रवार को क्राइम मीटिंग के दौरान पुलिस अधिकारी थाना प्रभारियों को दिए।
यह मीटिंग सुबह 11.30 बजे शुरू हुई और करीब दोपहर एक बजे तक चली। इसमें एएसपी धर्मवीर सिंह यादव, सभी डीएसपी एसडीओपी, रक्षित निरीक्षक अरविंद दांगी समेत जिले के सारे थाना प्रभारी उपस्थित थे। एसपी खन्ना ने मीटिंग शुरू होने से पहले सभी अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया। इसके बाद थाना प्रभारियों ने अपने-अपने थाने के बारे में भौगोलिक जानकारी दी दूसरी छिट -पुट समस्याएं बताईं।
एसपी विनीत खन्ना ने थाना प्रभारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी लोग ईमानदारी से बेहतर से बेहतर काम करें। लूट-चोरी को रोकने के पूरे प्रयास करें। खासकर बाइक चोरों पर विशेष ध्यान रखें। किसी भी स्थान से घटना या दुर्घटना के संबंध में सूचना आती है, तो तत्काल मौके पर पहुंचें और कार्रवाई की जाए। थानों की पुलिस आपस में कोआर्डिनेशन बनाकर रखे। एसपी ने एक्सीडेंट और लूट रोकने के संबंध में भी टिप्स दिए।
सभी चीता बुलाए समर हाउस
क्राइममीटिंग से पहले एसपी विनीत खन्ना ने शहर के दोनों थाने सिटी देहात कोतवाली में काम करने वाले चीता स्क्वॉड के जवानों को समर हाउस बुलाया। यहां उन्होंने कहा कि 25 सितंबर को संतोषी माता मंदिर के पास महिला क्लर्क से की गई गहनों की ठगी का हवाला देते हुए कहा कि नवरात्र चल रहे हैं। इसलिए सुबह शाम के समय चीता स्क्वॉड के कर्मचारी मंदिरों के आसपास रहें। बाइक चोरी जिन स्थानों की जा रही हैं, उनको चिह्नित कर लें और वहां ध्यान रखें। कोचिंग इंस्टीट्यूट पर जाने वाली छात्राओं की सुरक्षा का भी ख्याल रखा जाए।