महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
भिंड | अटेरकस्बा के खटीक मोहल्ला में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार खटीक मोहल्ला निवासी मनीषा प|ी सुनील गुरुवार को दोपहर में अपने घर पर थी, तभी उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन को इस बारे में जानकारी लगी, तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव का पीएम कराया और मर्ग कायम कराके मामले की जांच शुरू कर दी है।