- Hindi News
- ‘किसान आधुनिक पद्धति से खेती कर पैदावार लेने में सक्षम बनें’
‘किसान आधुनिक पद्धति से खेती कर पैदावार लेने में सक्षम बनें’
निराला रंग बिहार में आयोजित किया गया जिला स्तरीय किसान सम्मेलन।
भास्करसंवाददाता | भिंड
प्रदेशकेमुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सरकार किसानों की खेती को लाभ का धंधा बनाने की दिशा में काम कर रही है। इस प्रयास से प्रदेश का किसान खुशहाल होगा। साथ ही, कृषि के क्षेत्र में आधुनिक पद्धति से खेती कर फसलों की अधिक से अधिक पैदावार लेने में सक्षम बनें। यह बात भिंड के भाजपा विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह ने कही।
मौका था, शुक्रवार दोपहर निराला रंग बिहार में आयोजित जिला स्तरीय किसान सम्मेलन का। इसमें विधायक श्री कुशवाह अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि किसानों की भलाई की दिशा में राज्य सरकार द्वारा कई योजनाएं संचालित की गई हैं। इसी से मप्र की विकास दर 24.9 तक लाई जा चुकी है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत की अध्यक्ष मिथलेश कुशवाह उपस्थित रहीं। इस सम्मेलन में मुख्यमंत्री के संदेश का प्रसारण एलसीडी पर किया गया। इस मौके पर कलेक्टर मधुकर आग्नेय, पुलिस अधीक्षक विनीत खन्ना, भाजपा जिला अध्यक्ष केशव सिंह भदौरिया, महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष कृष्णकांता तोमर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह यादव, जिला पंचायत सीईओ बीएल अहिरवार, एसडीएम बीबी अग्निहोत्री, उप संचालक कृषि मनोज कश्यप आदि मौजूद रहे।
कलेक्टर श्री आग्नेय ने किसान सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि जिले में कृषि महोत्सव 25 सितम्बर से शुरू किया जा चुका है। यह महोत्सव 20 अक्टूबर तक जारी रहेगा। इसके लिए 6 कृषि क्रांति रथ रवाना किए जा चुके हैं। इनके माध्यम से गांव-गांव तक अधिकारी और वैज्ञानिकों द्वारा आधुनिक पद्धति से खेती को लाभ का धंधा बनाने की दिशा में प्रयास किए जाएंगे।
किसान सम्मेलन को संबोधित करते विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह।