पदमावती मंदिर में विधान महामहोत्सव शुरू
भिंड | शहरके श्री पार्श्वनाथ पदमावती मंदिर झांसी मोहल्ला में ऋषि मंडल विधान महामहोत्सव मनाया जा रहा है। इस उत्सव में विधानाचार्य पंडित जयकुमार जैन, संगीताचार्य जगदीश जैन, मौजूद रहेगे। रीतू जैन ने बताया कि इस मौके पर मंदिर में प्रत्येक दिन कार्यक्रमों में सुबह 7:35 पर महाआरती, महिलाआें के भजन, पंचामृत अभिषेक, रात में संस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होगे। इस मौके पर शोभित जैन, अशोक जैन, आदर्श जैन, गीता जैन, शालिनी जैन, अंजू जैन, मौजूद रहेगे।