पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भैंस चराने के विवाद पर पेड़ से बांधकर पीटा

भैंस चराने के विवाद पर पेड़ से बांधकर पीटा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिंड | फूपथाना क्षेत्र के भौनपुरा गांव में भैंस चराने को लेकर हुए विवाद में दो गुट आपस में भिड़ गए। इसमें एक युवक की तो पेड़ से बांधकर भी मारपीट की गई। पुलिस ने क्रॉस मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार भौनपुरा निवासी कल्लू शर्मा (46) पुत्र जीवनलाल ने बताया कि उसे रघुपाल सिंह भदौरिया, नेत्रपाल सिंह, आधारपाल, निहाल सिंह भदौरिया ने बबूल के पेड़ से बांध दिया और मारपीट की। पुलिस ने इन सभी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वहीं, दूसरे पक्ष की ओर से आधार सिंह ने कुछ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।