कुल्हाड़ी से हमला कर अधेड़ को किया घायल
कुल्हाड़ी से हमला कर अधेड़ को किया घायल
भिंड | गोहदथाना क्षेत्र के अनंतपुरा गांव में दो लोगों ने एक अधेड़ के ऊपर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। घटना शुक्रवार शाम की है। पुलिस ने हमला करने वालों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार अनंतपुरा निवासी जंडेल सिंह कुशवाह ने बताया कि वह अपनी भैंस को पानी पिला रहा था, तभी पातीराम संतोष की पानी की लेजम पर भैंस का पैर रख गया। इसी बात पर िववाद हुआ, तो दोनों ने मिलकर जंडेल सिंह के पिता राधेश्याम के ऊपर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इससे उनको गंभीर चोटें आई हैं।