- Hindi News
- बाइक सवार तीन युवकों को पुलिस ने रोका तो बोले विधायक से बात कर लो
बाइक सवार तीन युवकों को पुलिस ने रोका तो बोले- विधायक से बात कर लो
सुभाष तिराहे पर रात के समय देहात थाना पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान।
भास्करसंवाददाता | भिंड
शुक्रवारदेररात सुभाष तिराहे पर चल रही पुलिस चेकिंग के दौरान जब पुलिस जवानों ने एक काली पल्सर पर सवार तीन युवकों को रोका तो वे खुद को शिक्षक बताने लगे, बात जब चालान पर पहुंची, तो इन तीनों ने टीआई सीबीएस रघुवंशी से कहा कि विधायक से बात कर लो, पर हमारा चालान मत काटो। हालांकि टीआई ने युवकों की एक सुनी और चालानी कार्रवाई के बाद ही युवकों को जाने दिया।
जानकारी के अनुसार देहात थाना पुलिस ने शाम सात बजे सुभाष तिराहे पर वाहनों की चेकिंग शुरू की जो देर रात तक चली। इसमें पुलिस ने करीब दो दर्जन वाहनों के चालान बनाए और इनसे हजारों रुपए का राजस्व वसूल किया। चेकिंग में टीआई सीबीएस रघुवंशी, चीता स्क्वॉड उनके थाने का अन्य स्टाफ मौजूद था। बता दें, कि नवागत एसपी विनीत खन्ना ने लूट और चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने थाना क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाएं। इसी के चलते यह कार्रवाई की गई जो आगे भी जारी रहेगी।
अभियान चलाया जा रहा है
^वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसमें हम देख रहे हैं कि गाड़ियों के कागजात हैं या नहीं। इसके अलावा कोई व्यक्ति अवैध हथियार तो लेकर नहीं चल रहा है। सीबीएसरघुवंशी, टीआईदेहात थाना
रात के समय पुलिस ने चलाया सुभाष तिराहे पर चेकिंग अभियान।