- Hindi News
- खेत से ट्रैक्टर निकालने के विवाद पर फायरिंग
खेत से ट्रैक्टर निकालने के विवाद पर फायरिंग
भिंड | असवारथाना क्षेत्र के गिरवासा गांव में रेत का ट्रैक्टर खेत से निकालने को लेकर हुए विवाद पर तीन युवकों ने एक व्यक्ति को कट्टे से गोली मार दी। इससे वह घायल हो गया। पुलिस ने तीनों आरोपियों पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार कंधरपुरा निवासी शिवचरन (30) पुत्र दुर्गाप्रसाद शर्मा ने बताया कि उनके रिश्तेदार बंटी शर्मा के खेत से कुछ लोग जबरन रेत का ट्रैक्टर निकालना चाह रहे थे। इस बात का विरोध किया, तो रामेश्वर राणा राजकुमार निवासीगण गिरवासा और जनक सिंह निवासी लगदुआपुरा ने शुक्रवार रात करीब 10 बजे कट्टे से गोली चला दी। यह गोली शिवचरन के हाथ में लगी है।