पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मतदाता सूची में गलतियों के विरोध में कांग्रेस ने दिया ज्ञापन

मतदाता सूची में गलतियों के विरोध में कांग्रेस ने दिया ज्ञापन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरीयनिकायचुनाव के लिए वार्डों में बढ़े वोटों में हुई गड़बड़ी को लेकर शनिवार को स्थानीय निर्वाचन विभाग में रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को जिला कांग्रेस कमेटी ने ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस के जिला महामंत्री रामदास सोनी ने बताया नगरीय निकाय के निर्वाचन के लिए शहर के 39 वार्डों में मतदाता सूचियों में मतदाताआें के नाम गलत हैं, सूची में मतदाताओं के फोटो भी गलत हैं। सूची में ऐसे लोगों के नाम भी हैं जो जिले के बाहर रहते हैं और कई लोगों की मृत्यु भी हो चुकी है। फर्जी तरीके से उन के नामों को जोड़ा गया है। इस संबंध में रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया।

इससंबंध में भी दिया ज्ञापन: चारदिन पहले जिला अस्पताल में नए परिचय पत्र और उनमें गलतियों का सुधार करने के लिए मतदाता कैंप लगाया गया था। कैंप में हुई लापरवाही के कारण उसे निरस्त कर दिया गया। इस बात से नाराज जिला कांग्रेस कमेटी ने अनुविभागीय अधिकारी को ज्ञापन दिया। जिला महामंत्री रामदास सोनी ने बताया कि चार दिन पहले जिला अस्पताल में मतदाता मतपत्र में हुई गलतियों और नए परिचय पत्र के लिए कैंप लगाया गया था। अधिकारियों की लापरवाही के कारण कैंप में बीएलओ के बैठने के लिए कोई सुविधा नहीं थी, कैंप की जानकारी के लिए मुनादी नहीं कराई गई थी।