- Hindi News
- एरिया मैनेजर ने देखी स्टेशन पर सफाई व्यवस्था
एरिया मैनेजर ने देखी स्टेशन पर सफाई व्यवस्था
भिंड | प्रधानमंत्रीनरेंद्र मोदी के 2 अक्टूबर के सफाई अभियान को लेकर ग्वालियर रेलवे विभाग से एरिया मैनेजर ने रविवार को भिंड स्टेशन का निरीक्षण किया। मैनेजर के साथ रेलवे के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। गांधी जयंती पर देश में सफाई अभियान को लेकर रविवार की सुबह भिंड- ग्वालियर पैसेंजर से एरिया मैनेजर अनिल शर्मा आए। उन्होंने भिंड स्टेशन पर साफ- सफाई को लेकर निरीक्षण किया। कुछ जगह श्री शर्मा जी को स्पीकर और नल टूटे हुए मिले, स्टेशन मास्टर को निर्देश देते हुए नए स्पीकर और नल लगाने को कहा और स्टेशन के बाहर सड़क की मरम्मत कराने के निर्देश दिए।