पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आप तो हमारे अंकल जैसे हो, प्लीज गाड़ी छोड़ दो

आप तो हमारे अंकल जैसे हो, प्लीज गाड़ी छोड़ दो

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लहार रोड पर देहात थाना पुलिस ने चालाया चेकिंग अभियान।

भास्करसंवाददाता | भिंड

शहरकेलहार रोड पर रविवार शाम देहात थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान एक 12 वर्ष के नाबालिग लड़के को बाइक चलाते पकड़ा गया। उसकी गाड़ी पर तीन लोग सवार थे।

पुलिस ने लड़के से जब चालान कटवाने की बात कही, तो वह टीआई सीबीएस रघुवंशी से मिन्नतें करते हुए कहने लगा कि सर, आप तो हमारे अंकल जैसे हो, प्लीज गाड़ी छोड़ दो न। यह नजारा मौके पर लोगों का मजमा लग गया। करीब 10 मिनट तक नाबालिग ने टीआई से रिक्वेस्ट की। हालांकि पुलिस ने इसका चालान बना दिया। बता दें, कि चेकिंग शाम पांच बजे से शुरू होकर रात नौ बजे तक चली। इस दौरान 13 गाड़ियों के चालान बनाए गए।

लहार रोड पर टीआई से गाड़ी छोड़ने के लिए निवेदन करता नाबालिग।