- Hindi News
- डीआरपी लाइन में नव आरक्षक के रूम से चोरी
डीआरपी लाइन में नव आरक्षक के रूम से चोरी
डीआरपी लाइन में नव आरक्षक के रूम से चोरी
भिंड | शहरकी डीआरपी लाइन में एक नव आरक्षक के रूम से चोरी हो गई। अज्ञात चोर यहां से रुपए तो नहीं ले गए, लेकिन जरूरी दस्तावेज जरूर पार कर ले गए। कोतवाली पुलिस ने अज्ञात चाेरों पर मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार हीरालाल का पुरा निवासी अनिल सिंह पुत्र वासुदेव सिंह भदौरिया ने बताया कि वह रिटायर्ड सैनिक हैं और कुछ दिन पहले ही भर्ती हुए हैं। डीआरपी लाइन में इनके रूम से 26 सितंबर को दोपहर में तीन से शाम 5.30 बजे के बीच अज्ञात चोर नौकरी से संबंधित जरूरी कागजात पार कर ले गए। इसकी शिकायत पहले अनिल ने रक्षित निरीक्षक अरविंद दांगी, फिर कोतवाली पुलिस से की।