पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जेल में माचिस के कवर पेड़ों की पत्ती पर लिखे मिले मोबाइल नंबर

जेल में माचिस के कवर पेड़ों की पत्ती पर लिखे मिले मोबाइल नंबर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उपजेल में कैदियों के पास से भारी संख्या में मिली माचिस, बीड़ी सिगरेट, निरीक्षण अधिकारी बोले- वरिष्ठ अधिकारियों को भेज रहे हैं जांच प्रतिवेदन।

भास्करसंवाददाता | गोहद/भिंड

गोहदकीउपजेल का रविवार दोपहर एसडीएम आरसी मिश्रा एसडीओपी अमरनाथ वर्मा ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में अधिकारियों को जेल के अंदर से भारी संख्या में माचिस, बीड़ी सिगरेट मिली हैं। इसके अलावा पेड़ों की पत्ती माचिस के कवर पर मोबाइल नंबर भी लिखे बरामद किए गए हैं। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि जेल प्रबंधन को इस निरीक्षण के बारे में पहले से भनक लग गई थी। हालांकि अधिकारी इसे औचक निरीक्षण ही बता रहे हैं।

मालूम हो, कि कुछ दिन पहले इंदौर की एक जेल में कैदी की हत्या कर दी गई थी। इस घटना के बाद से जेलों में सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए खासी सतर्कता दिखाई जा रही है। एसपी विनीत खन्ना ने गोहद उपजेल का औचक निरीक्षण करने के लिए एसडीओपी अमरनाथ वर्मा को निर्देश दिए, जिसके बाद रविवार को दोपहर में करीब 12 बजे एसडीओपी वर्मा और एसडीएम डॉ. आरसी मिश्रा ने एक साथ जेल पहुंचे। यहां जेलर नहीं थे। बताया जाता है कि वे किसी प्रशिक्षण में बाहर गए हुए हैं। इसके बाद दोनों अधिकारी जेल के भीतर पहुंचे। यहां तीनों बैरक के लिए एक-एक कमेटी बनाई गई, जिसमें गोहद टीआई सुनील खेमरिया, गोहद चौराहा थाना प्रभारी गिरीश कवरेती एसडीओपी अमरनाथ वर्मा शामिल थे।

पीपलकी पत्तियों पर लिखे थे मोबाइल नंबर : जेलके भीतर एक पीपल का पेड़ लगा है। इसकी कुछ पत्तियां जमीन पर पड़ी थीं। अधिकारियों की नजर जब इन पर गई, तो उन्होंने देखा कि पत्तियों पर मोबाइल नंबर लिखे गए हैं। इसके बाद तलाश करने पर करीब 25-30 पत्तियों पर नंबर लिखे पाए गए हैं। इसके अलावा माचिस सिगरेट की डिब्बियों पर भी नंबर लिखे जब्त किए हैं। जाहिर हो रहा है कि नंबर मिले हैं, तो जेल के अंदर मोबाइल भी कैदियों के पास होंगे। हालांकि चेकिंग के दौरान कोई भी मोबाइल फोन जब्त नहीं किया गया।

मोबाइल नंबर पत्तियों पर लिखे मिले हैं

^जेलमें निरीक्षण करने गए थे। यहां अंदर पत्तियों पर मोबाइल नंबर बीड़ी, सिगरेट, माचिस आदि सामग्री बरामद की गई है। इस जांच रिपोर्ट का प्रतिवेदन वरिष्ठ अधिकारियों को भेज रहे हैं। अमरनाथवर्मा, एसडीओपीगोहद

कैसे अंदर पहुंची सामग्री

जेलके अंदर बीड़ी, सिगरेट माचिस आदि सामग्री