लावन से पकड़ा लाखों रुपए का जुआ!
लावन से पकड़ा लाखों रुपए का जुआ!
भिंड | बरोहीथाना क्षेत्र के ग्राम लावन से देर शाम पुलिस ने लाखों रुपए का जुआ पकड़ा है। इसके अलावा यहां से आधा दर्जन से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है। हालांकि पुलिस अधिकारियों ने इसकी पुष्टि नहीं की।
सूत्र बताते हैं कि लावन गांव में जुआ पकड़ने के लिए ऊमरी टीआई धनेंद्र सिंह भदौरिया उनकी टीम पहुंची थी। इन लोगों ने आधा दर्जन से अधिक जुआरियों को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की। टीआई धनेंद्र सिंह भदौरिया का कहना है कि छापामार कार्रवाई करने तो गए थे, लेकिन कोई गिरफ्तार नहीं हो सका। इधर एसपी विनीत खन्ना का कहना है कि मुझे मामले की जानकारी नहीं है, अभी बात करता हूं।