अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत
भास्कर संवाददाता| भिंड/मालनपुर
नेशनलहाईवे-92 पर जैतपुरा और बिड़खरी गांव के पास रविवार-सोमवार की दरमियानी रात अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने गाड़ी ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार पुलिस को स्थानीय लोगों ने सूचना दी कि हाईवे पर शव पड़ा हुआ है। इसके बाद फोर्स मौके पर पहुंचा और मृतक की शिनाख्त टुड़ीला मालनपुर निवासी पंचम सिंह (35) पुत्र भगवान सिंह कुशवाह के रूप में की गई। पंचम सिंह को किस गाड़ी ने टक्कर मारी, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।
ट्रैक्टर पलटने से अधेड़ की मौत
मिहोनाथाना क्षेत्र के अंतियनकापुरा में एक ट्रैक्टर पलटने से उस पर सवार अधेड़ की मौत हो गई। पुलिस ने ट्रैक्टर ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। हादसा सोमवार सुबह साढ़े सात बजे हुआ। अंतियनपुरा निवासी हनूप्रसाद (50) पुत्र तुलसीराम प्रजापति खेत से ट्रैक्टर पर सवार होकर लौट रहे थे। रास्ते में बृजकिशोर जाटव के खेत पर यह ट्रैक्टर अनियंत्रित हुआ और पलट गया। इससे उस पर सवार हनूप्रसाद ट्रैक्टर के नीचे दब गए और कुछ देर बाद इन्होंने दम तोड़ दिया।