पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • परिजन सोते रहे और चोर तीन लाख का माल समेट ले गए

परिजन सोते रहे और चोर तीन लाख का माल समेट ले गए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिंड | रौनथाना अंतर्गत ग्राम मानगढ़ में बीती रात को अज्ञात चोरों ने एक घर में घुसकर तीन लाख के सोने के आभूषणों अौर नगदी पर हाथ साफ कर दिए। िफलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार सेवा सिंह पुत्र मलखान सिंह राजपूत निवासी मानगढ़ के घर में बीती रात को चोर छत के रास्ते से घुसे। इस दौरान घर में सभी गहरी नींद में सो रहे थे। चोरों ने घर के भीतर रखे संदूकों का ताला तोड़ा और चोर छत के रास्ते से ही सोने के जेवरात सहित नगदी लेकर फरार हो गए। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।