- Hindi News
- पांच पांच हजार रुपए के दो इनामी गिरफ्तार
पांच-पांच हजार रुपए के दो इनामी गिरफ्तार
भिंड | एंडोरीथाना पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। इन पर ग्वालियर पुलिस ने पांच-पांच हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। दोनों के कब्जे से पुलिस को 315 बोर के दो कट्टा भी मिले हैं। एसडीओपी अमरनाथ वर्मा ने बताया कि सज्जा उर्फ सतनाम सिंह पुत्र मुंशीसिंह गुर्जर सुग्रीव पुत्र रामभरोसे गुर्जर निवासी कैथोदा, दोनों शातिर चोर हैं। यह पिछले कई दिन से फरार चल रहे थे। मुखबिर की सूचना पर कैथोदा गांव के हार से सोमवार शाम को पुलिस ने चोरों को गिरफ्तार कर लिया।