पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सेमेस्टर सिस्टम बंद करने एबीवीपी ने कलेक्टर को दिया ज्ञापन

सेमेस्टर सिस्टम बंद करने एबीवीपी ने कलेक्टर को दिया ज्ञापन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिंड | अखिलभारतीय विद्यार्थी परिषद ने कालेजों, यूनिवर्सिटी में सेमेस्टर प्रणाली खत्म कर वार्षिक परीक्षा प्रणाली लागू करने की मांग को लेकर सोमवार को कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया। ज्ञापन में विद्यार्थी परिषद के नगर मंत्री अंशु शर्मा ने बताया कि मध्य प्रदेश शासन द्वारा प्रदेश के यूनिवर्सिटी, कालेजों में सेमेस्टर प्रणाली से परीक्षाएं कराई जा रही हैं। छात्रों की वार्षिक प्रणाली में डिग्री तीन से चार वर्ष में होती थी, वह डिग्री सेमेस्टर प्रणाली में चार से पांच वर्ष में होती है। शासन की इस नीति से स्पष्ट है कि शिक्षा का व्यवसायीकरण हो चुका है, छात्रों को सीधे तौर पर ठगा जा रहा है। शेरू पचौरी, प्रदीप भदौरिया, समीर भदौरिया, ललित यादव, अनुराग शर्मा, संजय भदौरिया, उमेश वर्मा, मोनू चौहान आदि ने ज्ञापन दिया।