ओवरलोडिंग रोकने पुलिस ने कराई मुनादी
भिंड | शहरके अटेर रोड पर जीपों में क्षमता से अधिक सवारियां बैठाने वाले के बीच सोमवार को देहात थाना पुलिस ने मुनादी कराई। इसमें गाड़ी संचालकों को हिदायत दी गई है कि वे गाड़ी की छत पर यात्रियों को बैठाएं। टीआई सीबीएस रघुवंशी का कहना है कि सोमवार को मुनादी कराई गई है। अगर अब जीपों में क्षमता से अधिक सवारियां बैठी पाई गईं, तो इनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।