पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पर्यवेक्षक बनने 6200 महिलाएं देंगी परीक्षा

पर्यवेक्षक बनने 6200 महिलाएं देंगी परीक्षा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरकारी शिक्षक देंगे परीक्षा में ड्यूटी

14 दिसंबर को आयोजित की जाएगी परीक्षा।

भास्करसंवाददाता|भिंड

महिलाएवंबाल विकास विभाग में पर्यवेक्षक की भर्ती परीक्षा 14 दिसंबर को व्यापमं द्वारा आयोजित की जा रही है। इसके लिए शहर में 17 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन सभी केंद्र पर 6200 महिला परीक्षार्थी शामिल होंगी। साथ ही, एमजेएस कॉलेज में सुबह दोपहर दो शिफ्ट में पेपर कराए जाएंगे। इसके लिए तैयारियां अंतिम चरण में चल रही हैं।

शहर में एमजेएस कॉलेज, किला परिसर स्थित गर्ल्स स्कूल, शासकीय उत्कृष्ट स्कूल क्रमांक एक, शासकीय बालक हायर सेकंडरी स्कूल क्रमांक दो, शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान (डाइट), कॉटनजीन स्कूल, जैन कॉलेज, जैन स्कूल, कुसुम बाई कॉलेज, चौ. दिलीप सिंह कॉलेज, शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई स्कूल, चौ. यदुनाथ सिंह कॉलेज, विद्यावती महाविद्यालय, विवेकानंद महाविद्यालय, पातीराम महाविद्यालय, आईपीएस अकादमी स्कूल मृत्युंजय महाविद्यालय को व्यापमं द्वारा परीक्षा केंद्र बनाया गया है। सभी केंद्रों पर सुबह 9 से दोपहर सवा 12 बजे तक परीक्षा चलेगी। सिर्फ एमजेएस कॉलेज में दो चरण में परीक्षा होगी। यहां दूसरे चरण में दोपहर दो से शाम सवा पांच बजे तक परीक्षा का आयोजन किया गया है। बता दें, कि इससे पहले तक जिले में परीक्षा नहीं होनी थी। फॉर्म जमा किए गए थे, उस समय सेंटर ग्वालियर में थे, लेकिन व्यापमं ने अधिक भीड़ को देखते हुए भिंड में परीक्षा केंद्र बनाने का निर्णय लिया।

भिंड. विद्यावती कॉलेज जिसमें बनाया गया है परीक्षा केंद्र।

प्रो. रियाज अली ने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर सरकारी शिक्षकों की ड्यूटी लगाई जा रही है। यहां सुरक्षा के लिए भी इंतजाम रहेंगे। एक प्रशासनिक स्क्वॉड गठित की जा रही है। प्रत्येक 15 परीक्षार्थियों के मान से एक शिक्षक रहेगा। चूंकि महिलाएं परीक्षा दे रही हैं। इसलिए हर कमरे में महिला शिक्षक की ड्यूटी भी लगाई जाएगी।