पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • घटिया सड़क निर्माण के विरोध में सड़क पर बैठे लोग, किया प्रदर्शन

घटिया सड़क निर्माण के विरोध में सड़क पर बैठे लोग, किया प्रदर्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिंड-भांडेर रोड पर किया जा रहा घटिया सामग्री से सड़क निर्माण। नहीं किया जा रहा सड़क के दोनों ओर भराव।

भास्करसंवाददाता|दबोह

80किमी की भिंड-भांडेर रोड का घटिया निर्माण के विरोध में स्थानीय लोग गंगोत्री कंस्ट्रक्शन कंपनी के खिलाफ बुधवार को सड़क पर उतर आए। कंपनी घटिया निर्माण के अलावा काम में भी लगातार देरी कर रही है। कंपनी तीन साल में भी सड़क का काम पूरा नहीं कर पाई है।

नगर पंचायत अध्यक्ष रूपनारायण खटीक ने भी कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर से शिकायत की। 80 किमी की डामर की सड़क में से कस्बे में दो किलोमीटर सीसी सड़क का निर्माण किया जाएगा। सड़क का काम अधूरा होने से हर दिन सड़क पर ट्रैफिक जाम की स्थिति बनती है।

गंगोत्री कंस्ट्रक्शन कंपनी सड़क बनाने के काम में लापरवाही बरत रही है। सड़क के दोनों ओर ढाई-ढाई मीटर का भराव किया जाना है। उसे भी कंपनी अधूरा ही छोड़ रही है। सड़क बनाने के काम में अतिक्रमण होने का बहाना बनाकर कंपनी अपना बचाव कर रही है।

भिंड-भांडेर रोड के रास्ते में आने वाले दबोह कस्बे में रिहायशी इलाके में दो किलोमीटर तक सीसी रोड बनाई जानी है। घटिया सड़क बनाए जाने के विरोध में बुधवार को स्थानीय दीवान सिंह कौरव, अवधेश गुप्ता, संजू गुप्ता, मुजीव खान, धर्मेंद्र कौरव, नहीं खान, दिलीप सोनी, बबलू भाई, उस्मान खान, राजू मामा, विनय विलैया, गिरजाशंकर राठौर पर ही बैठ गए।

यह लोग सड़क बनाने में अच्छी गुणवत्ता के मटेरियल का उपयोग करने की मांग कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि सड़क बनाने के काम में अच्छे बिल्डिंग मटेरियल का उपयोग नहीं किया तो सड़क का काम नहीं होने देंगे।

यह हो रही परेशानी

>सड़क पर हर समय हो रहा ट्रेफिक जाम।

> सड़क के किनारे बने मकानों में रहने वाले लोगों को परेशानी।

> चार पहिया वाहन निकलते समय होती है अधिक परेशानी।

> मुख्य बाजार में कर दी सड़क की कम चौड़ाई।

> निमयानुसार नहीं बनाई जा रही सड़क।

> दो पहिया वाहनों को हो रही अधिक परेशानी।

विरोधमें स्थानीय लोग करेंगे आंदोलन

^सड़कबनाने के काम को जल्द ही पूरा करने की बात प्रोजेक्ट मैनेजर से कही है। यदि इस काम में लापरवाही बरती गई तो इसके विरोध में स्थानीय लोग आंदोलन करेंगे। रूपनारायणखटीक, नगरपंचायत अध्यक्ष दबोह

घटियानिर्माण का आरोप गलत

^सड़कबनाने के काम में परेशानी हो रही है। बाजार में