छत से गिरकर किशोर घायल
भिंड | देहातथाना क्षेत्र के कुम्हरौआ गांव में बुधवार को एक किशाेर अपने घर की छत से गिरकर घायल हो गया। परिजन किशोर को लेकर इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर आए जहां उसका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार विवेक (15) पुत्र विजय शर्मा निवासी कुम्हरौआ दोपहर के करीब 1 बजे अपने घर की छत पर बिजली के तार बांध रहा था। तार बांधते समय विवेक का अचानक पैर फिसल गया। जिससे वह जमीन पर गिर पड़ा। परिजन बेहोशी की हालत में उसे जिला अस्पताल लेकर आए।