- Hindi News
- बाल जीवन सबसे अमूल्य धरोहर है: डॉ. हिमानी
बाल जीवन सबसे अमूल्य धरोहर है: डॉ. हिमानी
आईपीएसअकादमीपरिसर में मंगलवार को वार्षिक उत्सव जील 2014 का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सांस्कृतिक लाइट एंड शो कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि 17 बटालियन कमांडेंट डॉ. हिमानी खन्ना द्वारा सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्जवलित कर किया गया। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि बाल जीवन सबसे अमूल्य धरोहर है, जो जीवन में वापिस कभी नहीं आती। बच्चों को जोश और उत्साह के साथ इसका आनंद लेना चाहिए। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग कार्यक्रमों में संपूर्ण भारत वर्ष की संस्कृति की झलक तमिलनाडू, महाराष्ट्र, राजस्थान, केरल आदि विभिन्न प्रदेशों के प्रस्तुत लोक नृत्यों के माध्यम से देखने को मिली। वहीं नन्हें मुन्ने बालकों द्वारा प्रस्तुत ओरी चिरैया एवं नादान परिंदे जैसी भावनात्मक एवं शिक्षा प्रद प्रस्तुति भी सराहनीय रही।
वार्षिक उत्सव के समापन पर पुरस्कार वितरण कार्यक्रम के अतिथि भिंड एडीएम पीके श्रीवास्तव उपस्थित रहे। कार्यक्रम उपरांत आभार संचालक धर्मेंद्र सिंह कुशवाह द्वारा व्यक्त किया गया। कार्यक्रम मंे प्राचार्य रूपेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव, मनीष ओझा, सुधीर श्रीवास्तव, राकेश जैन, विपुल सेठ एवं समस्त स्टाफ सहित शहर के गणमान्य नागरिक, अभिवावक उपस्थित रहे।
आईपीएस परिसर में वार्षिक उत्सव के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुति देती छात्राएं।