पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मालनपुर पहुंचकर आईजी ने की मर्डर की समीक्षा

मालनपुर पहुंचकर आईजी ने की मर्डर की समीक्षा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिंड | तीनदिसंबर को की गई किराना व्यापारी गुल्लू उर्फ गुलशन जैन की हत्या के मामले में समीक्षा करने शुक्रवार को चंबल आईजी आरएस मीणा मालनपुर आए। यहां उन्होंने पुलिस अधिकारियों की बैठक लेते हुए आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। आईजी श्री मीणा ने कहा कि अपराधों को लेकर खासी सतर्कता बरती जाए। पुलिस लगातार कार्रवाई करे और बदमाशों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करें। उन्होंने एसपी विनीत खन्ना से कहा कि जिले में क्राइम कंट्रोल करने पर भी ध्यान देने की सख्त आवश्यकता है।