- Hindi News
- स्मार्ट कंपनी अौर बाबुओं ने बनाए फर्जी लाइसेंस
स्मार्ट कंपनी अौर बाबुओं ने बनाए फर्जी लाइसेंस
फर्जी लाइसेंस का मामला पहुंचा थाना, डीटीओ ने दिए जांच के आदेश।
भास्करसंवाददाता|भिंड
डीटीओकार्यालयमें स्मार्ट कंपनी अौर बाबुओं ने मिलकर फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बना दिए। इसका खुलासा होने के बाद डीटीओ ने देहात थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने वाली स्मार्ट कंपनी अौर बाबुओं से पूछताछ करने में जुटी है। विभागीय अफसरों का कहना है कि इस मामले में बड़ा खुलासा हो सकता है। उधर डीटीओ ने भी फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस में नोटिस जारी कर जांच के आदेश दे दिए हैं।
डीटीओ कार्यालय में फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस के मामले को लेकर हड़कंप मचा हुआ है। स्मार्ट कंपनी से लेकर बाबू इस मामले को लेकर चुप्पी साधे हुए हैं। उधर अफसरों का कहना है कि आधा सैकड़ा से अधिक फर्जी लाइसेंस हो सकते हैं, जांच के बिंदुओं को लेकर पुरानी फाइलों को खंगालने में अफसर जुटे हुए हैं। शुक्रवार को भी अफसर फर्जी लाइसेंस को लेकर जांच करते रहे।
स्मार्टकंपनी ने मान सिंह का खींचा फर्जी फोटो: डीटीओविक्रम राठौड़ ने बताया कि मान सिंह कभी भी कार्यालय में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए नहीं आया, लेकिन स्मार्ट कंपनी ने फर्जी तरीके से मान सिंह का फोटो कागजों में खींचकर बाबुओं से मिलकर ड्राइविंग लाइसेंस बना दिया। इसके बाद डीटीओ ने स्मार्ट कंपनी अौर बाबुओं को नोटिस दिए हैं।
जाकिरहुसैन से रिश्वत लेकर बनाया लाइसेंस: डीटीओकार्यालय में जाकिर हुसैन का फर्जी लाइसेंस बाबुओं ने रिश्वत लेकर बना दिया। डीटीओ कार्यालय में जब इस मामले की जांच हुई, तो रिश्वत का मामला सामने आया। अफसरों का कहना है कि दोषी बाबुओं को नोटिस दे दिया गया है, उसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
थानेमें डीटीओ ने की शिकायत, मामला एसपी के पास पहुंचा: स्मार्टकंपनी अौर बाबुओं की शिकायत देहात कोतवाली में डीटीओ विक्रम सिंह ने खुद की है, उसके बाद जांच के आदेश दिए गए हैं। हालांकि विभागीय अफसरों का यह भी कहना है कि इस फर्जीवाड़े में अफसर से लेकर बाबू लिप्त हैं।
नोटिस जारी किए गए हैं
^स्मार्ट कंपनी अौर बाबुओं को नोटिस जारी किए गए हैं। दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। विक्रमसिंह राठौड़, डीटीओ
मैं दिखवाता हूं
^फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस के मामले को मैं दिखवाता हूं। इस मामले को गंभीरता से लिया जाएगा। विनीतखन्ना, एसपीभिंड