- Hindi News
- बस स्टैंड का स्थान निर्धारित नहीं, संचालक कर रहे मनमानी
बस स्टैंड का स्थान निर्धारित नहीं, संचालक कर रहे मनमानी
कस्बेमेंबसों को रोकने के लिए कोई बस स्टैंड नहीं है। कहीं पर भी बसों को रोेककर सवारियां चढ़ाने और उतारने का काम किया जा रहा है। इससे हर समय कस्बे में ट्रैफिक जाम की स्थिति बन रही है। इसका खामियाजा सवारियों के साथ ही स्थानीय दुकानदारों को भी भुगतना पड़ रहा है। कई बार बस स्टैंड की मांग स्थानीय लोगों ने की उसके बाद भी नगर पंचायत के अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
कस्बे से दतिया, ग्वालियर, भिंड, नदी गांव और झांसी के लिए हर दिन करीब आधा सैकड़ा से अधिक बसों का आना-जाना होता है। कस्बे में बस स्टैंड के साथ ही यहां पर यात्री प्रतीक्षालय भी नहीं है। सवारियों को खुले आसमान के नीचे ही बस के आने का इंतजार करना पड़ता है। कस्बे में गणेश चौक थाने के पास, माता मंदिर के सामने, रेस्ट हाउस के सामने सवारी वाहनों को रोका जा रहा है। इससे वहां के दुकानदार भी परेशान हो रहे हैं। स्थानीय अनूप गुप्ता, राजीव गुप्ता, प्रमोद कुरेले, आरिफ खाॅन, कल्लू सोनी, महेंद्र रेजा, श्याम झा, संतोष सेठ आदि ने बस स्टैंड के लिए स्थान निश्चित किए जाने की मांग की है।